जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल में मनाया अंतर्राष्ट्रीययोग दिवस

जबलपुर दर्पण। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आजज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल मेंविद्यार्थियो द्वारा विविध गतिविधियों का आयोजन किया गयाl विद्यार्थियों द्वारा प्रातः प्रार्थना सभा के दौरानविभिन्न प्रकार के योगासन किए गए एवं योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की शपथ ली गई ।बच्चों ने योग को अपने जीवन में धारण करने की प्रेरणा देते हुए कविताएं प्रस्तुत की l कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय में ही शाला के खेल प्रभारी द्वारा योग करने के विभिन्न तरीके सीखे , और विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन भी किया |

उपरोक्त गतिविधियों के साथ-साथ आयुष मंत्रालय द्वारा चयनितउच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों कोआज प्रातः प्रार्थना सभा के पश्चात् मदन महल स्थित रानी दुर्गावती किला ले जाया गया ।जिसमें देश के 109 स्कूलों नेहिस्सा लिया था ।चयनित 57 स्कूलों में से ज्ञान गंगा अंतरराष्ट्रीय विद्यालय एक है।किले पर उपस्थित योग गुरुओंएवं विद्यालय के खेल प्रभारी द्वारा उच्च कक्षाओं के सभीविद्यार्थियों नेयोग के विभिन्न गुण सीखेंl तथा योग से होने वाले लाभोंके बारे में जानकर अपनी जीवनशैली को सुधारने की शपथ ली |ताकि वे भविष्य में शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ एवं सुखद जीवन व्यतीत कर सकें।सभीविद्यार्थियों ने योग गुरु एवं शाला के खेल प्रभारी के मार्गदर्शन मेंविभिन्न योगासनों का प्रदर्शन भी किया ।शाला प्राचार्यडॉ राजेश कुमार चंदेल जीने सभी प्रतिभागियोंका उत्साहवर्धन किया और योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा देते हुए उनके सफल एवं सुखद भविष्य की कामना की |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page