जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
भाजपा के दीक्षितपुरा कार्यालय में गुरु पूर्णिमा पूजन कल

जबलपुर दर्पण नप्र। भारतीय जनता पार्टी प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर जबलपुर महानगर द्वारा भाजपा नगर कार्यालय मिश्र बंधु कार्यालय दीक्षितपुरा में गुरु पूजन कार्यक्रम कल बुधवार 13 जुलाई को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील की है।



