जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

अमर मिश्रा कोरोना वारियर अवार्ड से सम्मानित

जबलपुर- कोरोना काल में की गई जनसेवा को प्रोत्साहित करने के लिए जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा जनता की सेवा करने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना प्रकोष्ठ जिला संयोजक अमर मिश्रा ने कोरोना संकट काल में स्वयं के सामर्थ्य से शिवराज रसोई के माध्यम से जनसेवा का कार्य किया गया। यह कार्य पश्चिम विधानसभा एवं जबलपुर की अन्य क्षेत्रों में गरीब और जरुरतमंदों को लाक डाउन के पहले चरण से चौथे और अनलॉक 1 मे 60,000 भोजन के पैकिट और 5000 परिवारों के लगभग 40,000 लोगों को राशन किट का वितरण किया गया। वहीं अनलॉक एक में शिवराज सुरक्षा किट भी बांटी गई। इस पावन सेवा कार्य के लिये अमर मिश्रा को कलेक्टर भरत यादव ने महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेस्वरानंद गिरी महाराज, डॉ जितेंद्र जानदार, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आशीष दिक्षित की उपस्थिति में “कोरोना वारियर्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया। जनसेवा में लगी शिवराज रसोई के सदस्यों को भी कोरोना योद्धा अवार्ड प्रमाण पत्र दिए गए। जिनमें शक्ति मिश्रा, हेमंत साहू, ममता सिंह, अमित सैनी, वीरेंद्र श्रीवास्तव, शिवम चौबे, सुनील अवस्थी, वैभव चोरसिया, सागर मिश्रा, अनुज ठाकुर, आदेश श्रीवास, नरेंद्र झारिया, अचल तिवारी, हर्ष चौबे, आशीष चौबे, अक्षय चौबे, अभिनव चौबे, नवल बर्मन, चंदन गोस्वामी, अंकित बेन है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page