खास खबरमध्य प्रदेशशहडोल दर्पण

“खबर का असर” तो अब नपेंगे नगरपरिषदो, नगरपालिका में भर्ती का प्रसाद बांटने वाले भ्रष्ट अधिकारी

भर्ती विसंगतियों और नगरपालिका, नगरपरिषदो में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ “दैनिक जबलपुर दर्पण” अखबार द्वारा लगातार खबरों का प्रकाशन किया गया सांथ ही माँमले को सम्बंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया गया किन्तु विभाग के अधिकारियों और जिला कलेक्टर के द्वारा माँमले पर कार्यवाही नही की गई सांथ ही नगरीय प्रशासन के संयुक्त संचालक द्वारा भर्ती अनियमितताओं में चुप्पी साधे रखना कहीं न कहीं संयुक्त संचालक की संलिप्तता को दर्शाता है जिस पर अब स्वयं कमिश्नर शहडोल मोर्चा सम्हालते हुए नगरीय प्रशासन के सँयुक्त संचालक को हिदायत देते हुए माँमले की जांच कर कार्यवाही करने के आदेश जारी किए हैं आगामी दिनों में देखना लाजमी होगा कि कमिश्नर शहडोल की मंशा पर सँयुक्त संचालक कितना खरा उतरते हैं बहरहाल कमिश्नर शहडोल राजीव शर्मा ने आदेश जारी कर यह तो दिखा दिए कि भर्ती में हुई अनियमितताओं को लेकर वो सख्त हैं

मनचाहा भर्ती का प्रसाद बांटा गया-ज्ञात हो सम्भाग के नवनिर्मित नगरपरिषदो में प्रसाद स्वरूप नियुक्तियां बांटा गया है योग्य और कुशल अभ्यर्थियों की जगह असामाजिक तत्वों,नेताओं के सगे सम्बन्धियों,रसूखदारों यहाँ तक कि कुछ भाजपा,कांग्रेस के जिलास्तर तक के नेताओ के नाम भी मस्टर में भरे गए हैं जो नेतागिरी भी कर रहे हैं और मनचाहा महीने की तनख्वाह भी ले रहे हैं नगरपरिषद बकहो, डोला,बनगवाँ, डूमरकछार,में भर्ती अनियमितताएं की गई है सांथ ही नगरपालिका शहडोल, नगरपालिका धनपुरी में भी यही रवैया रहा है नगरपालिका धनपुरी की तो आईएएस मीणा जी जांच कर आरोप भी सिद्ध कर गए पर न जाने कार्यवाही की चाबुक कहाँ रुक गई थी सांथ ही स्थानांतरण नीति के विपरीत लगभग 8-9 वर्षों से धनपुरी नगरपालिका में रविकरण का पदस्थ होना भी दर्जनों अधिकारियों के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हैं विशेषकर उन कलेक्टरों के जो यह सब जानते हुए भी मूकदर्शक बने रहे

कमिश्नर ने नगरपालिकाओं में हुई भर्ती संबंधी अनियमितताओं की रिपोर्ट तलब की-कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के विभिन्न नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों में कर्मचारियों की भर्ती संबंधी की गई अनियमितताओं की रिपोर्ट संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन से तलब की है। कमिश्नर ने संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन मकबूल खान को आज आयोजित कलेक्टर कॉफ्रेंस में निर्देश दिए है कि, वे शहडोल संभाग के जिन नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों में कर्मचारियों की भर्ती अनियमितताएं की गई है इसकी विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा जिन अधिकारियों ने भर्तीयों में अनियमितताएं की है उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

इनका कहना है…..
कमिश्नर साहब ने शहडोल संभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न नगरीय निकायों में हुई भर्ती संबंधी अनियमितताओं की रिपोर्ट संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन से तलब की है संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन मकबूल खान से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई है तथा जिन अधिकारियों ने भर्तीयों में अनियमितताएं की है उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
उम्मीद और विश्वास पर दुनियां कायम है आदरणीय कमिश्नर साहब से न्याय की हमारी उम्मीद और विश्वास दोनों कायम है, परंतु मकबूल खान संयुक्त संचालक नगरीय निकाय से निष्पक्ष जांच एवं सख्त कार्यवाही की किसी प्रकार की उम्मीद करना बेमानी है,
शैलेन्द्र श्रीवास्तव भाजपा नेता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page