जबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर व्याख्यानमाला।


हिंदू सेवा परिषद की लोगों से की उपस्थिति की अपील।
जबलपुर। आज के दौर में धर्म के मार्ग पर चलना और अपने धर्म के प्रति निष्ठावान और समर्पित रहना सबसे बड़ी आवश्यकता है और समस्या यह है कि देश और समाज के लोगों को जगाने की जरूरत पड़ रही है।
ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती का पूजा बसंत पंचमी को प्रतिवर्ष किया जाता है। इस दौरान माता के भक्त मां की आराधना करते हैं और अपने लिए ज्ञान के वरदान के मांग करते हैं।
पुण्य सलिला मां नर्मदा की पावन भूमि पर संस्कारधानी जबलपुर में हिंदू सेवा परिषद द्वारा 15 फरवरी को शाम 4:00 बजे से मानस भवन प्रेक्षागृह राइट टाउन में, मां सरस्वती के पूजन के साथ एक व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। हिंदुत्व के सजग प्रहरी के तौर पर कार्यरत हिंदू सेवा परिषद द्वारा आयोजित किया जाने वाला यह कार्यक्रम, हिंदू विचारक राष्ट्रीय चिंतक और प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ और राष्ट्रीय विचारक और ओजस्वी वक्ता कर्नल आर एस एन सिंह की उपस्थिति में किया गया है।
हिंदू सेवा परिषद ने इस अवसर पर लोगों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है। विशेष रूप से इस अवसर पर श्री नरसिंह पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी डॉक्टर स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज, समन्वय सेवा केंद्र परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वर आनंद गिरि महाराज, श्री गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर परम पूज्य डॉक्टर मुकुंद दास महाराज, विष्णु धाम के परम पूज्य महंत रामदास महाराज, वनवासी चेतना आश्रम की परम पूज्य साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, बगलामुखी मंदिर के परम पूज्य ब्रह्मचारी चैतन्यानंद महाराज, काली दरबार के परम पूज्य स्वामी कालिका नंदजी महाराज, दादा दरबार के परम पूज्य स्वामी पगला नंदजी महाराज, सिद्धि सिद्धेश्वर धाम परम पूज्य साध्वी श्री दासी मां,परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी शिवाय बल्लभ वेदांती जी महाराज। आर्य समाज के परम पूज्य आचार्य धीरेंद्र पांडे महाराज की उपस्थिति रहेगी।
एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हिंदू सेवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अतुल जेसवानी ने बताया कि भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक बसंत पंचमी है। बसंत ऋतु का स्वागत करने के साथ-साथ मां सरस्वती की आराधना का यह विशेष पर्व होता है। पुराणों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने माता सरस्वती को यह वरदान दिया था।
संगठन के प्रचार प्रसार प्रमुख सौरभ जैन ने बताया कि इस पत्रकार वार्ता के माध्यम से संस्कारधानी जबलपुर के सभी प्रबुद्ध जन, गणमान्य, बुद्धिजीवी और माता के भक्तों को इस अवसर पर उपस्थित रहना है। इस पत्रकार वार्ता में धीरज ज्ञानचंदानी, सौरव जैन , सुशील पटवा, नितेश पाली, मंच पर उपस्थित रहे और इसके अलावा अक्षय झा, गौरव साहू, आशीष सोनी, अभिषेक अहिरवार, रोहित अहिरवार, पारस पहलवान सभी ने मिलकर लोगों से उपस्थिति की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page