राहुल गांधी की दोषसिद्धि तक सजा पर रोक

सदस्यता होगी बहाल कांग्रेस मैं हर्ष का माहौल
जबलपुर दर्पण। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। एससी ने मानहानि मामले में राहुल को दो साल की सजा पर दोष सिद्धि तक रोक लगा दी है। इसी के साथ उनकी सांसदी भी बहाल हो जाएगी। इस फैसले से कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं कांग्रेस नताओं ने कहा है कि ये सच्चाई की जीत है। सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता , प्रदेशउपाध्यक्ष टीकाराम कोष्टा ओबीसी विभाग ने कहा, की देश की सर्वोच्च न्यायालय ने देश के जन-जन की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी को भाजपा ने मोदी सरनेम मामले में बेवजह घसीटा जो न्यायालय में नहीं टिकपाया यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है,सच्चे का बोलबाला, झूठे का मुंह काला, सत्यमेव जयते-जय हिंद।



