जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री से युवाओं के लिए रोजगार मांगने जा रहे बाल कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण। एक दिवसीय शहर प्रवास पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से युवाओं के लिए रोजगार मांगने जा रहे बाल कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र बाल कांग्रेस अध्यक्ष शिशांत सिंह ठाकुर ने कहा देशभर में मध्य प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन है और युवा मध्य प्रदेश से पलायन करने को मजबूर हैं आज हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से युवाओं के लिए रोजगार मांगने जा रहे थे पुलिस ने हम सभी पर बल प्रयोग कर घमापुर चौक पर गिरफ्तार कर लिया अगर प्रशासन यह सोचता है कि आम जनता की आवाज उठाना जुर्म है तो हम सभी यह जुर्म करने से कभी पीछे नहीं हटेंगे रोजगार मांगने जा रहे कार्यकर्ताओं में रघु तिवारी,आशू सौधा,तुषार बकसरिया,यश कुचबंदिया,आलोक ठाकुर,विनीत चौधरी,आर्यन राजपूत,दक्ष पांडे,संदीप चौधरी,सूरज प्रजापति,वीरेंद्र चौधरी,तरुण सोधा,कुलदीप सोंधिया,प्रियांश साहू,कृष्ण गुप्ता,शौर्य कुचबंदिया व अन्य बाल कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page