जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सरहदों पर मुस्तैद जवानों को केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों से बनी भेजी राखी

जबलपुर दर्पण। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व आने वाला है वहीं दूसरी तरफ सरहदों पर खड़े जवान तीज- त्यौहारों पर भी देश की रक्षा के लिए डटे रहते हैं। केन्द्रीय विद्यालय गढ़ा के प्रधानाचार्य श्री सुनील सोनी ने बताया की हमारे देश के जवान अपने परिवार से दूर हमारी रक्षा के लिए सीमा पर तैनात होते है। वो इस पवित्र दिन में अपनी बहनों से नहीं मिल पाते, इसलिए विद्यालय के बच्चों के द्वारा सेना के जवानों के कलाईयों को सजाने के लिए राखी भेजी जा रही है। विद्यालय छात्र-छात्राओं द्वारा सरहदों पर खड़े जवानों के लिए रक्षा सूत्र भेजने का संकल्प ले, बढ़-चढ़कर अपने हाथों से राखी बनाकर भेजी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page