शस्त्र पूजा में शामिल हुए मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अमला

जबलपुर दर्पण। लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर नारी शक्ति को समर्पित विजयादशमी पर्व पर जबलपुर में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने पुलिस लाइन, जबलपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अशोक रोहाणी और श्री नीरज सिंह के साथ पुलिस महानिरीक्षक अनिल सिंह कुशवाह, उप पुलिस महानिरीक्षक टी के विद्यार्थी, कलेक्टर दीपक सक्सेना, और पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक विधि से शस्त्रों की पूजा की, जो विजयादशमी के पर्व पर शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में मानी जाती है।
कार्यक्रम में नारी शक्ति को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए, समाज में उनके योगदान और शक्ति के प्रतीक रूप को उजागर किया गया।



