पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने कहा देश-विदेश में जाकर जिले का नाम रोशन करें बेटीयां

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के कहा कि डिंडोरी आदिवासी बाहुल्य जिले का नाम रोशन करने जिले की बेटियां देश-विदेश में जाकर जिले का नाम रोशन करें। पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बेटियां पीछे न रह जाए, इसलिए कड़ी ट्रेनिंग लड़कीयों को दी जा रही है। जिले की बेटियां पुलिस आर्मी, एयरफोरस, इंडिया नेवी, बीएसएफ सहित अन्य भर्ती मे हिस्सा लेकर राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर मे देश व प्रदेश के नाम रोशन करें। इसी को ध्यान में रखकर जिला खेल प्रशिक्षक कु आरती सोधिया द्वारा प्रति दिन प्रातः कस्तूरबा कन्या शाला छात्रा वास मे एथलेटिक्स से 80 बालिकाओं को खेल प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है। बताया गया कि होने वाली खेल प्रतियोगिता एवं भर्ती के लिए तैयार किया जा रहा है। गौरतलब है कि कलेक्ट्रेट खेल परिसर ङिडौरी मे शाम बास्केट वाल का खेल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जहां बालिकाएं लगातार मेहनत करने के लिए आगे आ रही हैं और कड़ी कर खेल प्रशिक्षण का लाभ उठा रही है। प्रक्षिक्षण के दौरान कस्तूरबा कन्या शाला छात्रा वास ङिडौरी की अधीक्षिका फूलवती ठाकुर सहित अन्य का सहयोग सराहनीय रहा।



