अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आरक्षक ने सिविल ड्रेस में ग्राहक बनकर इंजेक्शन खरीदें फिर रांझी पुलिस की दबिस में आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता।रांझी थाना प्रभारी विजय परस्ते ने बताया कि टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गा मंदिर के पास राजेन्द्र श्रीवास प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन 200-200 रूपये में बेच रहा है। आरक्षक को सिविल ड्रेस में इंजेक्शन खरीदने भेजा गया राजेन्द्र से 200-200 रूपये में 5 सेट इंजेक्शन खरीदकर लाकर एक सेट में एक पेकाविल 10 एमएल तथा ब्यूपिन 2 एम एल इंजेक्शन तथा एक 5 एमएल की डिस्पोजल शिरिंज दी जिन्हें जप्त किया गया आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने अपना नाम राजेन्द्र श्रीवास बताया तलाशी लेने पर बैग मे रखे नशीले इंजेक्शन एवं 55 डिस्पोजल सिरिंज तथा बिक्री की रकम 5 हजार रूपये जप्त किए गए प्रतिबंधित होने से मानव शरीर के लिये हानिकारक होना पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध ड्रग्स कंट्रोल एक्ट एवं 18 सी औषधि एवं प्रशाधन.अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर उक्त इंजैक्शन कहॉ से प्राप्त किये इस सम्बंध में पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page