डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

मंगलवार को जनसुनवाई में 24 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 24 आवेदन पत्रों की सुनवाई की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, एसडीएम डिंडौरी बलवीर रमण, संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रमेश मरावी, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान राघवेन्द्र मिश्रा, उप संचालक कृषि अश्विनी झारिया सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। जनसुनवाई में आवेदकों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर श्री झा ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण किया गया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उसके लिए आवेदकों को समय-सीमा दे दी गई है। सभी अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण कर आवेदकों को अवगत भी कराना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page