जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जरूरत मंदो की मदद के लिए बढ़ाये हाथ रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर स्टार ने

जबलपुर दर्पण। रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर स्टार के द्वार नव वर्ष के उपलक्ष में गौरीघाट रोड रामलला मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद जरूरत मंद लोगो को कंबल और खाने की सामग्री का वितरण किया गया । और लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया इसी तरह समाज हित में अच्छे से अच्छा कार्य करने का बीड़ा उठाया रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर स्टार की संस्थापक एवं अध्यक्ष सरिता सिंह राजपूत का कहना है कि गौरीघाट के बाद मेडिकल रेन बसेरा जाकर पानी गर्म करने की रॉड और पानी की बाल्टीयां वहां के लोगों की जरूरत के हिसाब से मोक्ष संस्था को सामग्री प्रदान की। अध्यक्ष रोटेरियन सरिता सिंह राजपूत, सचिव श्रीमती विश्रांति सिंह, साथ ही क्लब सदस्य सरिता सिंह, वंदना आनंद, कल्पना सिंह, पूजा ठाकुर, आत्मिका सिंह, तृप्ति चौहान सभी का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page