अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

माढ़ोताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही,मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त 5 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडे शर्मा से मिली जानकारी अनुसार क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रायपुर से जबलपुर आने वाली बस क्रं.MP20-PA-9001 रोहाणी ट्रैवल्स की बस में गांजा का पार्सल पैक होकर आया है। जिसे लेने के लिए दो व्यक्ति अलग-अलग मोटर साईकिलो मे घूम रहे है। एक नीले रंग की एवेंजर मो.क्र MP20-NC-5123 जिसमें व्यक्ति काले रंग का लोवर व खाकी काली टीशर्ट पहना हुआ व एक काले रंग की टीवीएस स्टार सिटी मो.सा.क्रं MP20-MY-3306 में काले रंग का लोवर व लाल नीले रंग की टीशर्ट पहने हुए व्यक्ति है। माढ़ोताल थाना तथा क्राईम ब्रांच के द्वारा दीनदयाल बस स्टैंड के पास पहुँचते ही देखा गया कि दो व्यक्ति ऊपर चढ़कर सामान उतार रहे थे तथा बस के पास ही मुखबिर के बताए नम्बर की मोटर सायकिल खड़ी है। सामान उतार रहे दोनो व्यक्तियो नें पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जिनको घेराबंदी करते हुए उपरोक्त दोनो व्यक्ति एवं बस के चालक व क्लीनर को पकड़ा गया,नाम पूछने पर मोटर सायकिल के चालक ने अपना नाम अनिकेत उर्फ अन्नू पटैल,अद्दूू उर्फ आदित्य बर्मन एवं बस चालकों मथुरा प्रसाद नामदेव,कमल सिंह क्लीनर सूरज उर्फ सुखचौन यादव जिनके पास से 19 किलो 700 ग्राम गांजा जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रूपये एवं गांजे के परिवहन में उपयोग वाहन बस क्र MP20-PA-9001,मोटर साइकिल क्र MP20-NC-5123, MP20-MY-3306 पाँच नग मोबाईल एवं नगदी 36 हजार 200 रुपये जप्त करते हुये आरोपी के द्वारा अपराधिक षङयंत्र रचकर बस व मोटर सायकिलो में एक राज्य से दूसरे राज्य में अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा बस व मोटर सायकिलो से परिवहन करते पाये जाने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना माढ़ोताल में अपराध क्रं. 911/21 धारा 8/20, 25, 29 ए

नडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर पॉचों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त आरापियो को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी माढ़ोताल रीना पांडे शर्मा के मार्गदर्शन में उपनिरी यदुवंश मिश्रा, शिवगोपाल गुप्ता, आरक्षक संतोष सिंह तथा क्राईम ब्रांच के सउनि अजय पाण्डेय, गोपाल विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक महेन्द्र पटेल, ज्ञानेन्द्र,राकेश बहादुर, अमित दुबे, आरक्षक बलराम पाण्डेय, महेश कहार, खुमान पटेल की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page