मध्य प्रदेशसतना दर्पण

करसरा ग्राम पंचायत में हैं करोड़ो का घोटाला

सतना। करसरा पंचायत के ग्रामीड़ो का कहना हैं कि सरपंच ,सचिव और रोजगार सहायक ने शौचालय और आवास के नाम पर सभी से पैसा लिया लेकिन ना तो अभी तक आवास मिला और ना ही शौचालय ठीक से बने हैं।

गांव की एक महिला लल्ली डोहर ने बताया कि सरपंच के पुत्र राहुल शुक्ला ने शौचालय के नाम पर बैंक के अंदर ही मेरा पैसा ले लिया और जब मेने पैसा मांगा तो डांटते हुए भगा दिया।वही गांव के ही राजमडी सिंह ने बताया कि मेरा शौचालय का पैसा भी सरपंच द्वारा निकाल लिया गया ।

मैने अपने पैसे से ही शौचालय बनवाया।करसरा सरपंच गीता शुक्ला ने आज तक कभी ग्राम पंचायत की बैठक नही की सभी काम अपने घर से ही बैठ कर करती हैं

गांव वालों का कहना हैं कि सरपंच पति विद्याधर शुक्ला ही पंचायत का सारा काम करते है और जम कर फर्जीवाड़ा करते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page