अपराध दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

पुलिस की कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप, विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिलेभर मैं पुलिस विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही के बाद अवैध कारोबारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया गया कि एसपी के निर्देश के बाद पुलिस विभाग सक्रिय होकर जिलेभर के अवैध चिन्हित ठिकानों में पुलिस दबिश देकर जांच पड़ताल करती नजर आ रही है। बताया गया कि छापेमारी के बाद अवैध कार्यों में लिप्त लोगों को पुलिस पकड़ कर कार्यवाही भी कर रही है।गौरतलब है कि इससे पहले जिम्मेदार आमला कभी भी इस तरह के ताबड़तोड़ कार्यवाही नहीं कर रही थी, लेकिन अब विभागीय एसपी के निर्देश के बाद से ही पुलिस विभाग सक्रिय है, जहां लगातार अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के ऊपर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पिछले दिनों एसडीएम महेश मंडलोई व एसडीओपी रवि प्रकाश कोल अपने दल बल के साथ अवैध ठिकानों पर दबिश देकर कार्यवाही करते नजर आए। पुलिसिया कारवाही के बाद अवैध कारोबारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है, पुलिस भी लगातार सक्रिय होकर कई ठिकानों में दाबिस दे रही है। बताया गया कि जिले भर में शराब, गांजा, सट्टा, अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल की बिक्री सहित अन्य का अवैध कारोबार जिले भर के चिन्हित ठिकानों में लंबे समय से फल-फूल रहा है। जानकारी अनुसार विभागीय अधिकारियों पर कमीशन लेकर कार्यवाही ना करने के आरोप भी लगते रहे हैं, लेकिन अब नवागत प्रभारी एसपी के निर्देश के बाद पुलिस विभाग सक्रिय है और अवैध ठिकानों में लगातार कुछ दिनों से दबिश देकर अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर कार्यवाही कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page