जायसवाल महिला मंडल द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

जबलपुर दर्पण। जायसवाल महिला मंडल द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जायसवाल समाज भवन नेपियर टाउन में किया गया कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम पर आधारित नृत्य एवं वेशभूषा का प्रदर्शन किया कार्यक्रम में केवट प्रसंग पर बहुत ही सुंदर नाटक भी प्रस्तुत किया गया बच्चों ने राम सीता एवं हनुमान बनकर बहुत ही मोहन प्रस्तुति दी इस अवसर पर महिलाओं ने व्यंजन प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता में भी बढ़ चढ़कर भाग लिया भगवान श्री राम के नव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर भगवान श्री राम से जुड़ी जानकारी पर क्विज का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी ने सहभागिता दी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के अध्यक्ष केशव जायसवाल जी थे उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी को अपने जीवन में अपने आराध्य भगवान श्री राम माता सीता के आदर्शों को स्थापित करना चाहिए उनके बताएं रास्तों पर चलकर हम सभी सुख में जीवन व्यतीत कर सकते हैं कार्यक्रम का संचालन श्रीमती विनीता राय द्वारा जी किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल की श्रीमती किरण जायसवाल श्रीमती श्वेता जायसवाल श्रीमती रंजना जायसवाल श्रीमती प्रीति जायसवाल युवा संगठन के शोभित जयसवाल जितेंद्र जायसवाल संतोष जायसवाल बॉबी जायसवाल विजय जायसवाल एसके राय रामजतन जायसवाल संजीव जायसवाल प्रशांत जायसवाल आदि ने सहयोग प्रदान किया



