महफूज बाल संरक्षण सप्ताह का आयोजन।

ग्रामीण अंचलों में छात्राओं ने चलाया जागरूकता अभियान।
जबलपुर। दुनिया में ऐसे बहुत से बच्चे हैं जो जीवन की बुनियादी सुविधाओं और ज्ञान से वंचित हैं।
अक्षरा से बच्ची और उनके माता-पिता केवल अपने भाग्य को कोसते रहते हैं लेकिन ऐसी स्थिति में अगर उन्हें उचित सुविधाएं और मार्गदर्शन मिल जाए तो वह अपना जीवन सुधार लेते हैं।
संत अलॉयसियस महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा महफूज़ बाल संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया। 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक इन छात्राओं ने गावों मे जागरूकता अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत 5 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को शामिल किया है। जिन्हें वे नैतिक मूल्यों की शिक्षा, नशा मुक्ति, ड्राइंग व पेंटिंग,हमेशा मास्क व हाथो की धुलाई और शारीरिक स्वच्छता की शिक्षा दे रही है। छात्रों द्वारा सात दिन सात मुद्दे अभियान के तहत बच्चों के साथ गावों मे रैली निकालकर गांव वालो को बाल अधिकार के प्रति जागरूक कर रही है। कार्यक्रम प्रिंसिपल डॉ फादर वल्लन अरासु के निर्देशन मे एवं प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अभिलाषा शुक्ला के संयोजन मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम को पूर्ण करने में निराली पटेल, अंशिता,मानसी, मुस्कान, निमिषा, वान्या, नेहा, ज्योति, नंदनी आदि का सहयोग मिला। बाल संरक्षण सप्ताह का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना व यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला संगठक डॉ आंनद सिंह राणा, राहुल सिंह परिहार (भोपाल ) आदि का सहयोग रहा है।



