जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

बसपा ने मनाया छत्रपति साहू जी महाराज का जन्मदिवस

वंचित और शोषित ओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे

जबलपुर – बहुजन समाज पार्टी जबलपुर जिला ईकाई द्वारा आज पार्टी कार्यालय भानतलैया में आरक्षण के जनक एवं समतामूलक समाज की स्थापना में अपना पूरा जीवन अर्पित करने वाले छत्रपति साहू जी महाराज जी की 147 विं जयंती मनाई गई, पार्टी द्वारा आज शोसल डिसटेंस का पालन करते हुये मुख्य पदाधिकारी ही उपस्थित हुये, बसपा के जोन इंचार्ज सेठ बालकिशन,राकेश चौधरी, जिला अध्यक्ष लखन अहिरवार ने कहा कि छत्रपति साहू जी महाराज का जन्म 26 जून 1874 को कोलहापुर में हुआ वे एक राजा होते हुये भी जीवन भर दबे कुचले समाज के हक अधिकारों के लिए लडते रहे। जब पिछड़ी जातियों के साथ सामंती विचारधारा के लोग साथ बैठने से कतराते थे। उस दौर में शोषित पीडितों को 50% आरक्षण देकर अपने राज्य मे नौकरी पर रखा। जिसका भारी विरोध किया गया मगर वे अडिग रहे और दबे कुचले समाज को शिक्षा दिलाने स्कूल, कॉलेज खोले, डाक्टर भीमराव अंबेडकर जी के साथ मिलकर वे सदैव समता मूलक समाज बनाने के लिए भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष करते रहे।आज जयंती कार्यक्रम में बसपा के जिला अध्यक्ष लखन अहिरवार महासचिव राकेश समुंदरे, सतपाल सिंह, एन पी गौतेल, ईश्वरी बौद्ध, संदीप सूर्यवंशी भोले शंकर, चंदमणी वर्मा, दिनेश कुशवाहा, लछमन चौधरी, क्रषणा चौधरी, एड राकेश, प्रेम पहलवान,हेमंत साहू, मनोज पटेल आदि बसपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page