जिम्मेदारियों का भार स्वीकार,जय माधव जय यादव: रामकुमार यादव।

जिम्मेदारियों का भार स्वीकार,जय माधव जय यादव: रामकुमार यादव।
अखिल भारतीय यादव महासभा का कार्यक्रम संपन्न।
जबलपुर। जय माधव जय यादव की हुंकार से पूरा का पूरा पंडाल गूंजता रहा मौका था। जन्माष्टमी के पहले अखिल भारतीय यादव महासभा के भव्य कार्यक्रम का । जिसमें ग्रामीण जिला अध्यक्ष राम कुमार यादव को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। यदुवंश का गौरवशाली इतिहास रहा है। भगवान श्री कृष्ण को अपना आराध्य मानकर, उनके बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए, यादव वंश अगर समाज में काम करेगा। तो निश्चित ही इससे समाज की कीर्ति तो बढ़ेगी। पूरी दुनिया को फायदा भी होगा। यादव होने का मतलब ही संस्कारी होना है। जिन के संरक्षण में स्त्रियों का सम्मान सुरक्षित रहता है। समाज में सत्य और न्याय स्थापित रहता है। लेकिन जरूरत है समाज को संगठित होकर, एक साथ अपने हक और अधिकार के लिए काम करने की। समाज के उन युवाओं को सहारा देने की, जिनमें प्रतिभा और कौशल तो है। लेकिन संसाधनों की कमी, उनकी तरक्की के रास्ते में बड़ी बाधा बनती है। कुछ ऐसे ही ओजस्वी विचार वक्ताओं ने ,अखिल भारतीय यादव महासभा के मंच से, समाज के सम्मान और प्रेरणा के तहत व्यक्त किए।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में गुना शिवपुरी के सांसद डॉ के पी यादव मुख्य अतिथि रहे और अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जेपी यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। भगवान श्री कृष्ण के पूजन के साथ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। जबलपुर के सांसद और लोकसभा के सचेतक राकेश सिंह, कैंट विधानसभा के विधायक अशोक रोहाणी, पाटन क्षेत्र के विधायक अजय विश्नोई,बरगी क्षेत्र के विधायक संजय यादव, मध्य क्षेत्र से विधायक विनय सक्सेना,पूर्व क्षेत्र से विधायक लखन घनघोरिया, अखिल भारतीय यादव महासभा के
शहर के अध्यक्ष मनोज यादव, महिला जिला अध्यक्ष कमलेश यादव, ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनीता यादव, सुमन यादव, भरत यादव,चंदू यादव, सतीश यादव, राजेश यादव, विवेक यादव,
और बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे।
इन तमाम लोगों की उपस्थिति में, अखिल भारतीय यादव महासभा के नवनियुक्त ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए, रामकुमार यादव ने बताया के उन्हें जो पद दिया गया है। वह एक जिम्मेदारी है, जिसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और लोगों के सहयोग से समाज के विकास के लिए कार्य करेंगे।



