डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

भारतीय मजदूर संघ के हेमंत तिवारी का डिंडोरी आगमन, कार्यक्रम को किया संबोधित

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारतीय मजदूर संघ के हेमंत तिवारी का पिछले दिनों डिंडोरी आगमम हुआ, जहां कार्यकर्ताओं के द्वारा श्री तिवारी का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। आयोजन कार्यक्रम को संबोधित करते हेमंत तिवारी ने कहा कि हम सभी मजदूरों को एकजुट होकर संगठित रहना है, तभी हम अपनी विभिन्न मांगों को सरकार से पूरा करवा सकेंगे। बताया गया कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल भोपाल से श्री तिवारी का आगमन मध्यप्रदेश में संगठन का विस्तार करना है। गौरतलब है कि श्री तिवारी डिंडोरी कलेक्ट्रेट कार्यालय सभा कक्ष की बैठक में शामिल होकर उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। बुधवार को जनसभा में पहुंचे श्री तिवारी का संगठन पदाधिकारियों ने पुष्पमाला से स्वागत करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के राकेश शर्मा का आगमन हुआ, जहां भारतीय मजदूर संघ से संबंधित मध्य प्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ भोपाल की जिला इकाई डिंडोरी द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कंट्रक्शन मजदूर संघ अध्यक्ष दशरथ सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री मथुरा प्रसाद बर्मन, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राम सुजान ठाकुर, ब्लॉक सचिव लक्ष्मण धुर्वे सहित अन्य लोगों के द्वारा अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों के द्वारा जनसमूह को सम्बोधित करते हुए हितग्राही मूलक सहित शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना की जानकारी दी। सभा को संबोधित करते हुए अतिथियों ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं के विषय में जानकारी दी। मनरेगा के अंतर्गत श्रमिक पंजीयन एवं मजदूर संघ को मजबूत करने के विषय में जानकारी दि गई है, जहां मौजूद कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला मुख्यालय डिंडोरी में श्रम सेट कार्यालय बनानें की मांग रखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page