जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विहान केअर एंड सपोर्ट जबलपुर द्वारा HIV अवेर्नेस को ले कर ड्राइंग कंपीटिशन का आयोजन

जबलपुर दर्पण। जबलपुर नेटवर्क ऑफ पीपल लिविंग विथ HIV/AIDS सोसाइटी के द्वारा वर्ल्ड एड्स दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है ।। इसी के तहत सी.एम राइज स्कूल मेडिकल जबलपुर मे ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन दिनाक 25 नवम्बर 2023 को रखा गया था जिसमें 15 बच्चो ने पार्टिसिपेट किया था , इस कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण आज दिनाक 28 नवम्बर 2023 को रखा गया जिसमें सभी बच्चो को सर्टिफिकेट और टॉप 3 बेस्ट पैंटिंग बनाने वाले बच्चो को गिफ्ट्स दिए गए , इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से किरण राव मेडम ( प्रिंसिपल सी. एम राइज स्कूल मेडिकल जबलपुर ) ART काउंसेलर अर्जुन सर , विहान जबलपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर शिवदयाल पटेल जी , स्कूल के वाईस प्रिंसीपल शैलेश पाठक जी , और स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित हुआ । इस मौके पर art काउंसेलर अर्जुन सर द्वारा HIV/AIDS के बारे मे विस्तृत जानकारी छात्र व छात्राओं को दी गयी, इस कार्यशाला में उपस्थित बच्चो व स्कूल के स्टाफ के द्वारा HIV से सम्बंधित विभिन्न प्रशन पूछे गए जिसका जवाब ART काउंसेलर अर्जुन सर व प्रोजेकट डायरेक्टर शिवदयाल पटेल जी के द्वारा दिये गए , तत्पश्चात प्रोजेक्ट डायरेक्टर शिव दयाल पटेल जी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया , इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे ORW सुषमा पासी , विशाल पासी , देवेंद्र गोस्वामी , माधुरी वरकड़े , मंजू राजपूत का योगदान था ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page