दमोह दर्पणमध्य प्रदेश
वृद्धाश्रम पहुंची मेडिकल टीम, मास्क और सैनिटाईजर का किया वितरण

दमोह । वृद्धाश्रम दमोह में नोडल अधिकारी डॉ राकेश राय एवं उनकी टीम द्वारा यहां 30 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण और स्क्रीनिंग की गई। सभी सामान्य पाये गये। यहां दो वृद्धजन पुराने अस्थमा के मरीज हैं, दवा भी ले रहे है। बृद्धाश्रम में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा प्रदत्त सैनिटाईजर और मास्क का वितरण भी यहां किया। ज्ञात हो कि कलेक्टर तरूण राठी के निर्देश पर मेडिकल टीम ने यहां पहुंचकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने डॉ राय से रेण्डमली चार व्यक्तियों के सैम्पल भी कराने के निर्देश दिये। जिसके तारतम्य में सैम्पलिंग भी की गई। जिनके सैम्पल लिए गये वे क्रमश: 65,67,72 और 82 वर्ष के बुजुर्ग है।



