कोरोना वारियर्स का माहिष्मती राइडर्स ने किया सम्मान

मण्डला। जस्टिस तनखा मेमोरियल स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रन में कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बनाया गया है। जिसमें लगातार लोगों के द्वारा टीकाकरण केंद्र पहुंचकर लोग टीका लगवा रहे हैं। इसी पर आज माहिष्मती राइडर्स के द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया गया। माहिष्मती राइडर्स सदस्य प्रशांत बंटी अग्रवाल ने बताया कि इस विषम परिस्थिति में हर व्यक्ति अपने घर में हैं और अपने घर परिवार को छोड़कर लोगों की सेवा देने में कोरोना वारियर्स लगे हुए हैं। आज दोपहर को स्वास्थ्य कर्मियों का माहिष्मती राइडर्स ग्रुप ने टीकाकरण केंद्र पहुंचकर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
जिले में स्वास्य व्यवस्था एवं टीकारण सुचारू रूप से चलाने के लिए माहिष्मती राइडर्स द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर श्रीनाथ सिंह का सम्मान किया गया साथ ही जिला चिकित्सालय मंडला में कोविड प्रबंधन प्रभारी डॉक्टर सुनील यादव का सम्मान किया गया जिन्होंने अपने कुशल मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाये दुरुस्त की है, जस्टिस तनखा मेमोरियल स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रन के प्रबंधक रोटेरियन संजय तिवारि एवं अजय खोत का भी सम्मान किया गया जिनके अथक प्रयासों से जस्टिस तनखा मेमोरियल स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रन को टीकाकरण केंद्र बनाया गया ताकि आम जन को सुविधा हो सके,दामिनी नाकतोड़े स्टाफ नर्स dh mdl2, श्यामा मरावी anm स्टाफ बड़ी खैरी, कैलाश पटेल कंप्यूटर ओपरेटर,शिवप्रसाद सफाई कर्मचारी, निहाल रजक supportive स्टाफ़, गणेश बैरागी सफाई कर्मचारी का भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया ,कार्यक्रम के दोरान माहिष्मती राइडर्स ग्रुप के सदस्य कपिल वर्मा के द्वारा वेक्सिन लगवाई गयी उन्होंने बताया की टीकाकरण पूर्णत सुरक्षित है अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य कराये.
कार्यक्रम के समापन में रायडर रुपेश इसरानी ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी अपनी जिंदगी की परवाह किए बिना लोगों की सेवा लगातार कर रहे हैं। वास्तव में ये भगवान तुल्य हैं। समाज के लोगों को इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। साथ ही माहिष्मती राइडर्स ग्रुप ने जिले वासियों से कोरोना योद्घाओं का इस विषम परिस्थिति में सहयोग करने की अपील की। टीकाकरण केंद्र में सेवाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम के अनत में रायडर डॉक्टर प्रवीन उइके द्वारा टीकाकरण केंद्र स्टाफ एवं सम्मानीय अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया .
लोगों से घर में रहने की अपील-माहिष्मती राइडर्स ने कोरोना वायरस के मामलो को देखते हुए आम जन से घर मे रहने के साथ ही टीकाकरण कराने की अपील की है ताकि कोरोना संक्रमण का नियंत्रण व लोगो का बचाव हो सके। देखा यह जा रहा है की ग्रामीण अंचलो में जागरूकता के आभाव के कारण काफी कम संख्या में लोग टीकाकरण कराने केंद्र आ रहे है जो की चिंता जनक है.
ये रहे उपस्थित :-माहिष्मती राइडर्स की ओर से रुपेश इसरानी , कपिल वर्मा , डॉक्टर प्रवीन उइके , प्रशांत बंटी अग्रवाल , सुरभी पाठक , विजय इसरानी , विजय बहादुर सिंह , मनीष कछवाहा एव टीकाकरण केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।.



