अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

18 वर्षीय युवक की करेंट लगने से मौत:मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। थाना कटंगी शासकीय अस्पताल में एक युवक की मृत्यु होने की सूचना पर पहुँची कटंगी पुलिस को राजकुमार राय उम्र 40 वर्ष निवासी रसुईया ने बताया कि आज सुबह लगभग 9 बजे बिरूया हार मालिक कैलाश राय के खेत कटंगी में आशीष उर्फ छुट्टू राय उम्र 18 वर्ष निवासी रसुईया खेत के बोर में लगे बिजली को स्टार्ट करने गया था जिसे करंट लगने से इलाज हेतु शासकीय अस्पताल कटगी लेकर आये थे जहां डाक्टर ने चैक करने के बाद आशीष उर्फ छुट्टू को मृत घोषित कर दिया। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page