फ़िर दहला गोली चलने से खितौला क्षेत्र:आरोपियों की तलाश में पुलिस

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर जिले की सिहोरा तहशील के अंतर्गत मंगलवार की रात्र 11:20 पर धनतेरस के सामान खरीदने के लिए पहरेवा निवासी अपनी बैल्डिंग की दुकान बंद करके वार्ड क्रमांक 9 शिवाजी वार्ड से खितौला बाजार के लिए निकला था।खितौला तिराहा मोड़ के पास जैसे ही मृतक सुरेश बर्मन(माझी)पिता स्व: दयाराम बर्मन को दो पैदल चलकर आ रहे युवको ने सिर के पीछे गोली मारकर फरार हो गए। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन व क्षेत्रीय लोगों को लगीं सभी आचर्य चकित रह गए।देर रात तक पुलिस खंगालती रहीं सीसी पोटेज घटना किन कारणों से हुई और किसने की है पुलिस बारीकी से जाँच पड़ताल करने में लग गई हैं।फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर पीड़ित परिवार के सदस्यों को मृतक शरीर को उनके हवाले कर दिया गया है। पीड़ित परिवार के चाचा के लड़के संजय कुमार बर्मन ने बताया कि बड़े पापा की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थीं। वार्ड में मिलन सार व व्यहारिक व्यक्ति थे। हत्या किन कारणों से हुई और हत्यारे कौन है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र में चाक-चौबंद व्यवस्था कर दी है। एवं आरोपियों की तलाश में जुटी है घटना को अंजाम देने वाले आरोपी शीघ्र ही सलाखों के पीछे होंगे।



