जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
विशाल बिरहा बने संभागीय संगठन मंत्री

जबलपुर दर्पण। भारतीय सफाई मजदूर संघ के संभागीय, जिला एवं नगर कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अमर महतेले एवं संभागीय प्रभारी पवन देवक की अनुशंसा पर संभागीय अध्यक्ष हेमंत मालिक के द्वारा विशाल बिरहा को संभागीय संगठन मंत्री बनाया गया है। इनकी नियुक्ति पर नगर अध्यक्ष राजेश मार्वेकर एवं जिला अध्यक्ष जितेंद्र परेरिया ने बधाई के साथ हर्ष व्यक्त किया है।



