अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ग्वारीघाट पुलिस की सटोरिये पर बडी कार्यवाही:दो सटोरिये पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बादशाह हलवाई मंदिर के पास प्रेमचंद शर्मा एवं बागड़ा दफाई में धर्मेन्द्र झा,सट्टा लिख रहे हैं।

सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं ग्वारीघाट पुलिस के द्वारा बताये स्थानों पर योजना बना कर दबिश दी गयी, बागडा दफाई ग्वारीघाट मे धर्मेन्द्र झा तथा बादशह हलवाई मंदिर के पास प्रेमचंद शर्मा सट्टा लिखते हुये मिले,पूछताछ में दोनों ने ग्वारीघाट निवासी नितिन गडरिया के कहने पर सट्टा लिखना स्वीकार किये,धर्मेन्द्र झा के कब्जे से नगद 8 हजार 590 रूपये एवं सट्टा पट्टी तथा प्रेमचंद शर्मा के कब्जे से नगद 7 हजार 670 रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त करते हुये धर्मेन्द्र झा एवं प्रेमचंद शर्मा तथा नितिन गडरिया के विरूद्ध थाना ग्वारीघाट में धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार नितिन गडरिया की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। सटोरियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्रीमति भूमेश्वरी चौहान क्राईम ब्राचं के सहायक उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डे, प्रधान आरक्षक रामगोपाल,अखिलेश यादव, राममिलन चक्रवर्ती , आरक्षक अमित श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page