खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल।

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल।
पेट्रोल पंपों में मूल्य वृद्धि के खिलाफ दिया गया धरना।

जबलपुर। पेट्रोल और डीजल की कीमतें, दिनों दिन आसमान छूती जा रही है। जिसके चलते हर क्षेत्र में महंगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पूरे देश में, पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन का आह्वान किया था।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने किया विरोध प्रदर्शन।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर पूरे देश में पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश के पेट्रोल पंपों में विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया गया धरने में प्रमुख रूप से विधायक विनय सक्सेना, दिनेश यादव अध्यक्ष, टीकाराम कोष्टा प्रदेश प्रवक्ता ,सतीश तिवारी ,मुकेश राठौर, अतुल बाजपेई ,रुकमणी गोटिया ,दीपक अग्रवाल राजेश साहू ,मनोज नामदेव ,रोहित यादव, आनंद चौहान, कमलेश यादव ,कमला चौहान आदि उपस्थित रहे।

जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस सेवादल जबलपुर मध्य प्रदेश।

लगातार बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत एवं महंगाई के विरोध में आज राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर का विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था
इसी कड़ी में आज देश के हर कोने में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा बढ़ते हुए पेट्रोलियम पदार्थ के दामो के विरोध में जगह जगह पेट्रोल पंपों में विरोध प्रदर्शन किया था जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस सेवा दल द्वारा जबलपुर के सभी सेवादल कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अपील किया था कि वह अपने नजदीकी ही पेट्रोल पंप के समीप कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेंगे इसी अपील का परिणाम था की सेवादल के साथियों ने शहर एवं ग्रामीणों के अलग-अलग पेट्रोल पम्पो में क्षेत्रीय कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश यादव जी के नेतृत्व में बलदेव बाग स्थित पेट्रोल पंप में विरोध प्रदर्शन में शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पंडित सतीश तिवारी मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल महामंत्री सुश्री रुकमणी गोटिया जिला शहर कांग्रेस जितेंद्र यादव शिवम यादव पप्पू कुशवाहा और विनोद नेमा उपस्थित थे रांझी उपनगरी क्षेत्र में यतेंद्र सोनी राकेश चक्रवर्ती मनीष वेन मनोज लोधी राजकुमार झारिया मोनिका सिंह संजय तिवारी प्रदीप सोनी महेश मिश्रा अनुराग विश्वकर्मा उपस्थित थे घंटाघर तैयब अली पेट्रोल पंप मैं गुड्डू नवी आदिल खान शिवम यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे पन्हेरा पेट्रोल पंप में मीनाक्षी स्वामी एवं रीना विश्वकर्मा उपस्थित थी ऐसे शहर एवं ग्रामीण के कई पेट्रोल पंपों में कांग्रेस सेवादल के साथियों ने प्रदर्शन किया जिला शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पंडित सतीश तिवारी जी ने केंद्र सरकार से अपील की है की वह अपने मूल्य वृद्धि पर अंकुश लगाए अन्यथा कांग्रेस सेवा दल उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी आज के आंदोलन में सेवादल के साथियों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने पर शहर अध्यक्ष ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और आगे के लिए तैयार रहने की अपील की है।

बलदेव बाग में हुआ प्रदर्शन।

नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बलदेव बाग जबलपुर स्थित पेट्रोल पंप में नगर अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें जिला शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पंडित सतीश तिवारी, मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल महामंत्री सुश्री रुकमणी गोटिया, जिला शहर कांग्रेस सेवादल प्रवक्ता जितेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल शिवम यादव, पप्पू कुशवाहा, विनोद नेमा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page