शरद पूर्णिमा को हुआ कन्या भोजन का आयोजन

- आश्रम में जिले भर के साधु-संतों को किया गया था आमंत्रण
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। प्रति वर्ष अनुसार इस साल भी समनापुर जनपद के कुकर्रामठ गांव में ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के नर्मदा नंदा आश्रम में शरद पूर्णिमा के मौके पर कन्या भोजन का आयोजन रखा गया, जहां पर गांव के अलावा आसपास गांव से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर धर्म लाभ लिया। बताया गया कि प्रति वर्षा अनुसार इस साल भी शरद पूर्णिमा के मौके पर रतजगा कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, जस आदि के आयोजन किए गए और वही सुबह कन्या भोजन एवं भंडारा का आयोजन रखा गया ।नर्मदा नंद आश्रम में जिले भर के कई साधु संतों को भी आमंत्रण भेजा गया था ,जिलेभर से पहुंचे साधु-संतों ने भी भंडारे का प्रसाद पाया, आश्रम के महंत नर्मदा नंद महाराज ने द्वारा साधु, संन्यासियों को वस्त्र देकर भेंट किया गया, जहां आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर धर्म लाभ लिया।



