जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पुलवामा शहीदी दिवस पर सैनिकों को मिला राष्ट्ररक्षक सम्मान

जबलपुर। भारत रक्षा मंच द्वारा पुलवामा शहीदी दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही राष्ट्र रक्षा हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों को राष्ट्र रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। वैद्य गणेश विश्वकर्मा के मुख्य आतिथ्य, अरुण चंदेल की अध्यक्षता , डॉ श्रद्धा तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य तथा डॉ एच.पी. तिवारी व जीवेश पाण्डे के संयोजकत्व में आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह में भारतीय सेना के जांबाज सैनिक बी .एल. शुक्ला, डी .एस. राजपूत, शिव दयाल शर्मा व रोहित कुमार शुक्ला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महानगर संयोजक प्रशांत तिवारी, डॉ अभिषेक दुबे, श्रीमती सपना चंदेल, राजेंद्र तिवारी, सुमित पयासी,दामोदर विश्वकर्मा,सचिन पटेल,अंकित साहू, गिरिजा नंदन पयासी,सोनू पटेल सहित बड़ी संख्या में मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्य क्रम का संचालन डॉ एच . पी. तिवारी ने तथा आभार प्रदर्शन अरुण चंदेल ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page