जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विधायक कप टूर्नामेंट

मुख्य अतिथि कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दिया विजेताओं को पुरस्कार

जबलपुर दर्पण। पश्चिम क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तरुण भनोट एवं उनके समर्थकों के द्वारा आयोजित विधायक कप टूर्नामेंट वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह गुर्जर तथा गौरव भनोट के मार्गदर्शन से लगातार सफलतापूर्वक चल रहा है जिसमें पूरे जबलपुर के 48 टीमों ने हिस्सा लिया आज का मैच पश्चिम क्षेत्र के गढ़ा की टीम एवं पूर्व विधान सभा क्षेत्र के सिद्ध बाबा टीम के बीच में था। इस मैच में सिद्ध बाबा टीम ने भारी अंतरों से जीत दर्ज की आज के मैच के सिद्ध बाबा विजई टीम को मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पंडित सतीश तिवारी ने प्रशस्ति पत्र देकर एवं मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मैच में नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय प्रभारी प्रिंसेस सलूजा एवं बगलामुखी मंदिर के सदस्य समाजसेवी मनोज सेन कांग्रेस सेवादल मध्यप्रदेश प्रदेश यात्री भारत जोड़ो पदयात्रा जितेंद्र यादव सुनील दुबे का भी अतिथि सम्मान हुआ
आज के मैच में मुख्य अतिथि भाषण में सतीश तिवारी जी ने अपने उद्बोधन में पश्चिम क्षेत्र के विधायक तरुण भनोट जी का सम्मान करते हुए कहां एक दौर था माननीय चंद्र कुमार भनोट जी का जिनका रुतबा मुख्यमंत्री जी के सामान था उनकी उपलब्धियां आज भी लोग याद करते है। उसी सिलसिले को उन्हीं के परिवार से श्री तरुण भनोट जी ने उस मुकाम को को हासिल किए हैं मुख्यमंत्री के बाद जो सम्मान तरुण भनोट जी को प्राप्त होता है यह जबलपुर की उपलब्धि है। साथ ही विधायक कप टूर्नामेंट के आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई ऐसी ही अनेक आयोजन होना चाहिए ऐसा विश्वास व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के सभी अतिथियों ने भी आयोजकों को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page