अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बाईक सवारों की आपस में भिड़ंत,मामला दर्ज कर घायल को किया जबलपुर रिफर

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। सिहोरा थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार विकास विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बोरिया थाना कटंगी ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह तथा उसके फूफा सुरेश विश्वकर्मा उम्र 45 एवं दोस्त दीपक नामदेव उम्र 21 वर्ष निवासी लोहारी तीनों लोग बड़े पापा के यहां धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये अलग अलग 2 मोटर सायकलों से बोरिया से सिहोरा जा रहे थे।

मझौली रोड,शराब दुकान के पास पहुॅचे तभी पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एनएक्स 1443 का चालक तेज गति से लापरवाही पूर्वक वाईक चलाते हुये आया एवं फूफा की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे फूफा एवं दीपक नामदेव गिर गये जिससे दोनों को हाथ पैर एंव शरीर में चोटें आयीं हैं उसने दोनो घायलों को उपचार के लिए हरिओम मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल जबलपुर मे भर्ती कराया है। रिपोर्ट पर धारा 279, 337 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page