अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सिहोरा जेलर दिलीप नायक ने किया “हर घर तिरंगा” गीत का विमोचन

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के लिए सभी लोगों में जागरूकता लाने के उदेश्य से सहायक जेल अधीक्षक दिलीप नायक सब जेल सिहोरा द्वारा एक गीत रिलीज किया गया। वहीँ “हर घर तिरंगा” गीत की ऑडियो का शुभारंभ आशीष पाण्डे एसडीएम सिहोरा के द्वारा किया गया। साथ ही जनजागरूकता अभियान के लिए प्रशासन द्वारा निकाली गयी हर घर तिरंगा रैली में भी बजाया गया। इस गीत की नगर में सभी के द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

उल्लेखनीय है जेलर दिलीप नायक जेल के कुशल संचालन के अतिरिक्त सामाजिक मुद्दों पर बढ़चढ़ इनकी भागीदारी रहती हैं। व लोगों में जागरूकता लाने के लिए स्वयं गीत लिखते हैं और उसे संगीत देकर स्वयं गाते हैं।इनके द्वारा कई गीतों को लोगो ने बेहद पसंद किया है। जिनमें प्रमुख हैं नमामि देवी नर्मदे, अपना ले मध्यस्थता,जानों बच्चों के अधिकार,हे गणनायक पर्यावरण का ज्ञान हो, ये लोकतंत्र का महापर्व एवं स्वछता अभियान के लिए घर सें कचरा निकार व बात मोरी ना बिसारिओ जो नगर में कचरा गाडी में खूब लोकप्रिय हुये। नया गाना हर घर तिरंगा भी सोशल मीडिया में खूब लोकप्रिय हो रहा है जो शासन स्तर पर भेजा जा रहा है। शुभचिंतकों के द्वारा जेलर दिलीप नायक को लगातार बधाई और शुभकामनाएं सभी के माध्यम से दी जा रहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page