रक्तदान कर मनाईं शादी की सालगिरह



जबलपुर दर्पण। शादी की सालगिरह या अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर रक्तदान जैसे आदर्श कार्यों से आयोजनों की गरिमा व महत्व और बढ़ जाता है। इस पावन भावना से अभिभूत होकर इस दंपत्ति तथा उनकी बेटी राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता श्रेया खण्डेलवाल ने आज जबलपुर ब्लड बैंक में रक्तदान किया। विकास खण्डेलवाल का यह 69 वां एवं श्रेया का 19 वर्ष से कम आयु में यह 3 वां रक्तदान था। श्रीमती अर्चना 8 बार रक्तदान कर चुकी हैं। आपका संपूर्ण परिवार पहले ही मृत्योपरांत देहदान का संकल्प ले चुका है।अनेक पारिवारिक मित्रों जयंत गिरधर, आलोक मेढे, नवदीप जैन, धैर्य भारिल्य आदि ने भी साथ में रक्तदान किया। डॉ. शरद जैन, डॉ. संध्या जैन, कृष्णकांत खण्डेलवाल, सरबजीत सिंह नारंग, विकास शुक्ला, सोनिया वाकुलकर, प्रिंसी सिंघई जैन, माखनलाल सैनी अमर पटेल, राकेश ओमरे आदि रक्तवीर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। आपने सभी से अधिक-से-अधिक रक्तदान की अपील की, जिससे थैलेसिमिया से पीड़ित बच्चे, रक्ताल्पता वाली गर्भवती महिलाओं,कैंसर मरीज़, दुर्घटना तथा सर्जरी केसेस में ख़ून की आकस्मिक आवश्यक्ता हेतु शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। जबलपुर ब्लड बैंक के स्टॉफ ने सभी रक्तदाताओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन करके उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किए। अर्चना खण्डेलवाल ने आभार प्रदर्शन किया।



