जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सेंट मेरिज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन

जबलपुर। सेंट मेरिज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, व्हीएफजे में विद्यार्थियों में कला एवं विज्ञान में जागरूकता उत्पन्न करने हेतु विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेव. फादर शाजी जोशुआ द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विज्ञान के अत्यंत रोचक तथ्यों पर मॉडल प्रस्तुत किए। कला के अंतर्गत विद्यार्थियों ने सभी विषयों पर ज्ञानवर्धक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए साथ ही क्राफ्ट एवम् पेपर कटिंग द्वारा अत्यंत आकर्षक सामग्रियां तैयार की गई। मुख्य अतिथि रेव. फादर शाजी जोशुआ ने भी विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल की प्रशंसा कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अभिभावक अपने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल एवं क्राफ्ट आइटम्स देखकर बेहद प्रसन्न नजर आए। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या महोदया मिनाती एस. चार्ल्स द्वारा प्रदर्शनी को सफल बनाने हेतु सभी विद्यार्थियों के योगदान की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page