निशुल्क ट्राइसिकल पाकर खिल उठे निशक्तजनों के चेहरे

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय में पिछले दिनों नगर परिषद के पार्षद सैफ़ी खान के द्वारा अनुकरणीय पहल करते हुए दो निशक्तजनों को निशुल्क ट्राइसिकल का वितरण किया है। गौरतलब है कि वार्ड नंबर पांच और वार्ड नंबर दो के रामकुमार मरावी और मीराबाई नन्दा को निशुल्क ट्राइसिकल दिया गया है। वितरण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य हीरा देवी परस्ते सहित हरिराज बिलैया, सीमा बर्मन, गगन बर्मन, बूटा बर्मन, कौशिक बर्मन, रवि बर्मन, रामबाई, सरला बर्मन, रमौतीन, सविता, चन्द्रवती, सन्तोषी, रजनी बाई, प्रशांत बर्मन, आमिर नियाजी शकील खान सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।निशुल्क ट्राइसिकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन वार्ड नंबर पांच में स्थित किशोरी मोहल्ले में किया गया था, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



