अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सीएमओ अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी एवं बिजुरी को एससीएन जारी

अनूपपुर अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने सीएम हेल्पलाईन पोर्टल में लंबित शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर नगर पालिका अनूपपुर एवं कोतमा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी विकास चन्द्र मिश्रा, नगर पालिका जैतहरी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी भूपेन्द्र सिंह एवं नगर पालिका बिजुरी की मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री मीना कोरी को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

अपर कलेक्टर  सिंह ने नोटिस में संबंधितों को निर्देश दिए हैं कि लंबित शिकायतों का निराकरण साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के पूर्व नहीं किया गया तो आगामी 02 माहों का वेतन संचयी प्रभाव से रोक दी जावेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page