ग्राम पंचायत भूसी में सरकारी योजनाओं में सचिव ने किया हेरफेर

उपभोक्ता जनकल्याण संगठन ने जिलाधिकारी को दिया शिकायत पत्र
डिंडोरी। जिला डिंडोरी में सचिव द्वारा किये गए शासकीय कार्यो में लापरवाही को देखे हुए मंगलवार दिनांक 20:10 2020 को उपभोक्ता जनकल्याण संगठन जिला डिंडोरी के सदस्यों द्वारा ग्राम पंचायत भूर्सी में पदस्थ सचिव प्रकाश दास सोनवानी के द्वारा सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने को लेकर जिला कलेक्टर के नाम से एस डी एम को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन सौपते व्यक्त उपभोक्ता जनकल्याण संगठन डिंडोरी के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार आर्मो, जिला सचिव दीपक कुमार धुर्वे, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष कुरचाम, ब्लाक अध्यक्ष रंजीत कुमार जैतवार, ब्लाक सचिव खिरनिधी, और संगठन सदस्य बलराम दास सोनवानी, के साथ जय लाल श्याम, पवन कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।



