Uncategorised

डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से जोड़ने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रमेश मरावी, श्रीवास शाह स्टेट प्रोजेक्ट कंसलटेंट जपाइगो, प्रभारी डीपीएम दिलीप कच्छवाहा, जिला समन्वयक राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम ओमप्रकाश उरैती के निर्देशन में जिला डिंडोरी के ब्लॉक बजाग एवं डिंडोरी में बातें अनलॉक डिजिटल फेसबुक प्लेटफॉर्म के अंतर्गत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के साथियों को डिजिटल माध्यम से डिजिटल यूथ फ्रेंडली कम्युनिटी में जोड़ने हेतु जापाईगो के अनलॉक पायलट प्रोजेक्ट डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत बजाग में संचालित किया जा रहा है। बताया गया कि पायलट प्रोजेक्ट में डिंडोरी जिले से 150 साथिया को “बातें अनलॉक” डिजिटल फेसबुक प्लेटफॉर्म में प्रशिक्षित किया जाना है, जिसमें 150 साथियों को प्रशिक्षित जापाईगो एवं पर्पज संस्था द्वारा संस्था ग्राम भारती महिला मण्डल डिंडोरी के सहयोग से कर लिया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक लवरेज चौधरी, ध्रुव अरोरा, तन्मय एवं नीतीश डोर्ले के द्वारा ईमेल बनाना, फेसबुक अकाउंट बनाना, फेसबुक ग्रुप में जुड़ना सहित यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता लाने को रील्स बनाकर पोस्ट करना सहित अन्य को सिखाया गया। आगामी समय में जिले के सभी किशोर और किशोरियों को इस डिजिटल प्लेटफार्म में जोड़ा जायेगा, जिससे वे अपने समस्या और विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी इस प्लेटफार्म के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। प्रशिक्षण में जापाईगो टीम पर्पज संस्था टीम एवं ग्राम भारती महिला मंडल संस्था प्रमुख भारती अग्रवाल, सुरेंद्र जैतवार प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, श्रवण मौहारी परामर्शदाता, सुप्रिया चंदेल सहित लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page