जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वृंदावन महिला संगठन विजयनगर द्वारा माता की चौकी का भक्तिमय आयोजन

जबलपुर दर्पण। वृंदावन महिला संगठन, वृंदावन लेन विजय नगर में माता की चौकी का आयोजन किया गया जिसमें वृंदावन लेन के सभी श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। वृंदावन महिला संगठन के समस्त महिलाओं ने अत्यंत सुंदर गरबा का आयोजन भी किया और सभी श्रद्धालु खूब झूम कर नाचे |श्री विनोद रजक जी गायक के भजन धीरे खेलो भवानी मां पर सभी ने बहुत आनंद उठाया। श्री सुभाष सोनी ने माई अलख जगाऊं हे मां की भक्तिमय प्रस्तुति दी। वृंदावन लेन के नागरिकों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भंडारा भी रखा। इस कार्यक्रम का संयोजन प्रमुख रूप से कृष्णा श्रीवास्तव, प्रतिभा चौबे, अंजू बड़ेरिया, मनीषा बड़ेरिय ने किया। गीता सनोरिया, रजनी श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव, हर्षा तलरेजा, श्रीमती रविबाला मिश्रा, कविता चौकसे, पंकिता शिवहरे, लक्ष्मी तंतुवाय तथा अन्य महिलाओं ने भी अत्यंत भक्ति एवं उत्साह से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम मे क्षेत्र के समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डॉ आशीष श्रीवास्तव , अथर्वजी एवं मास्टर अर्जुन का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page