आकाश गौतम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप थ्री में बनाया स्थान

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के धमनगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा दसवीं के छात्र आकाश गौतम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुई स्कूल में टॉप थ्री स्थान पाया। जानकारी देते हुए बताया गया कि आकाश गौतम शाहपुरा निवासी सेवानिवृत्त स्वास्थ्य विभाग अयोध्या प्रसाद गौतम व माया देवी गौतम के नाती। समाजसेवी व पत्रकार आशीष कुमार गौतम व सुषमा गौतम के सुपुत्र है। छात्र ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ शिक्षकों को दिया है, स्कूली स्टाफ ने छात्र श्री गौतम के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है। शुभकामनाएं प्रेषित के दौरान प्राचार्य हर्ष प्रताप सिंह, उप प्राचार्य डॉक्टर एस.के.राय, एन.के.आर्या, संचिता बनर्जी, अल्का विश्वकर्मा, सुनीता गुप्ता, प्रतिभा सोमकुॅंवर, धर्मेन्द्र कुमार सोनकर, मधवंत धुर्वे, रामानन्द, प्रफुल्ल निकाजू, राहुल कुमार, रमेश विश्नोई, सभाजीत पटेल, योगेश्वर वर्मा, प्रफुल्ल निकाजु, जनार्दन बोरकर, अनुपमा पी.सुन्दरम, आभा बोरकर, आयुष लहरिया सहित संस्कार पब्लिक स्कूल शहपुरा के संचालक अविनाश झारिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। छात्र आकाश गौतम ने बताया कि प्राचार्य हर्ष प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में लगातार पढ़ाई करते हुए परीक्षा में कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है।



