जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जागरूक क्रिश्चियन मंच का हुआ विस्तार

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक क्रिश्चियन मंच के प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आज जागरूक क्रिश्चियन मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई की किस तरीके से जागरूक क्रिश्चियन मंच का विस्तार किया जाएगा एवं समाज हित में कार्य किया जाएगा l तत्पश्चात जागरूक क्रिश्चियन मंच के संयोजक जेम्स एंथोनी की अनुशंसा पर क्रमशः क्लेमेंट पायस , कैरोलइन अब्राहम, आनंद राज एंथोनी, सुधीर पावेल, एवं रिंकू पीटर को प्रांत एवं जिला में पदाधिकारी नियुक्त किया गया l साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि नव नियुक्त पदाधिकारी मंच के हित में निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे l इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन , जेम्स एंथोनी , एनोस विक्टर, फ्रांसिस एंथोनी, फिलिप्स एंथोनी , क्रिस्टोफर नरोना , अरुण मार्टिन, अल्बर्ट एंथोनी, लॉरेंस मार्टिन , राकेश कुमार कोरी, कुलदीप सिंह, संजय पॉटर आदि ने उपस्थित होकर सभी पदाधिकारी के उज्जवल भविष्य की कामना की l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page