जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ ने विक्टोरिया अस्पताल में स्थित सुदामा थाली संस्था में निर्धन व्यक्तियो को कराया भोजन

जबलपुर दर्पण। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ जबलपुर सत्र के 27 वे एवम जून माह के 6 वे प्रोजेक्ट विक्टोरिया हॉस्पिटल की सुदामा थाली संस्था में ग्रुप के सम्मानिय सदस्य श्री वी के धवन जी ने अपना जन्म दिवस निर्धन व्यक्तियो को भोजन कराकर मनाया।

कार्यक्रम में सर्व श्री वी के धवन, एस पी दत्ता, पी एल शर्मा, चरन जीत सिंघ अरोरा अध्यक्ष, जी एल मलहोत्रा डी ए,अरविंद पटेल, सी ए राजेश कुमार, सचिन वर्मा,जगजीत सिंह आहूजा, एस पी एस गुजराल, वालजी भाई पटेल,हेमंत खंपरिया, आर पी सोनी, सुरेन्द्र वर्देय, छवि सिंह ठाकुर, खूब चंद मलगानी,प्रवीण करेचा,ऐडवोकेट राजेंद्र वर्मा,श्रीमती मधु धवन,रवि अरोरा, इच्छा मलहोत्रा, भूपेंदर आहूजा,कुसुम करेचा ,सुदामा थाली संस्था से श्री मयूर सांघवी एवम कर्मचारीगण,बड़ी संख्या में हॉस्पिटल में भर्ती रोगियो के परिजन उपस्थित थे।

उपस्थित वक्ताओं ने जायंट्स मूलमंत्र सेवा हमारा धर्म,सेवा हमारा कर्म के उदेश्यों पर अपने विचार रखे,एवम श्री वी के धवन जी को उनके जन्म दिवस कि शुभकामनाएं दी।

श्री वालजी भाई पटेल जी /आर पी सोनी जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानीयो के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page