भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में बूथ विस्तारक अभियान-2 फिर से शुरू

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशन मे मंडल शहपुरा के शक्ति केंद्र पड़रिया कला में बूथ विस्तारक अभियान 2 के अंतर्गत बैठक आयोजित कि गई। बताया गया कि बूथ विस्तारक समिति के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने हेतु बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा और किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र चंदेल की मौजूदगी में किया गया। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, कार्य विभाजन, पेज प्रमुख एवं बूथ स्तर पर आगामी करणीय कार्य हेतु विस्तृत से चर्चा की गई। बैठक में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात सभी बूथों में सुनने, 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को डॉक्टर अंबेडकर की जयंती मनाने चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी बूथों में भारतीय जनता पार्टी विभिन्न कार्यक्रम को धूमधाम से मनाई जाएगी। इसी तरह बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने हेतु विभिन्न विषयों पर विस्तृत से चर्चा की गई। बैठक के दौरान मंडल महामंत्री सोनेलाल परस्ते, सरपंच ग्राम पंचायत धिरवन खुर्द नत्थू सिंह कुलस्ते, सरपंच ग्राम पंचायत बरौदी माल सिया बाई, सरपंच ग्राम पंचायत पड़रिया कला यशोदा परस्ते, सरपंच ग्राम पंचायत टिकरिया गोपाल सिंह तेकाम, शक्ति केंद्र के संयोजक टीकाराम झारिया, सह संयोजक मनरूप मरावी, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप झारिया, हितग्राही मूलक प्रभारी प्रताप सिंह तेकाम, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री डाक्टर गजेश झारिया बूथों के अध्यक्ष महामंत्री बैजनाथ झारिया, जगदीश परस्ते, खुशीलाल, मूलचंद कृष्णपाल रामप्रसाद, छुन्नू , गोरेलाल, ओम शंकर, मनोहर, सियाराम, सुशील, चुख्खन, सुदीप, यमुना, घनश्याम, खिलाड़ी धीरज सिंह रमेश सिंह सहित अन्य भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



