विजयनगर चल समारोह मे दिखे भक्ति के अनेक रंग

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी जबलपुर में एक नई एवं अनूठी पहल आज से 5 वर्ष पूर्व आरंभ हुई जिसे विजयनगर चल समारोह का नाम दिया गया, विजयनगर चल समारोह अपने 5 वें वर्ष मे पुरे भक्ति रंग मे दिखा, चल समारोह के संयोजक जितिन राज ने बताया कि विजयनगर चल समारोह अपने पांचवें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है जो आज शाम 5:00 बजे एकता चौक विजयनगर से प्रारंभ होकर एसबीआई चौक दीनदयाल चौक जमुना का मिलोनीगंज होते हुए हनुमान ताल में समाप्त होगा, चल समारोह में श्री रामचंद्र जी दरबार , मां नर्मदा, हनुमान जी महाराज की आकर्षक झाँकिया साधु संतों के रथ आकर्षण का केंद्र रहे, विजयनगर चल समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल निज सचिव शंकराचार्य जी एवं मठ मंदिर समिति मध्य प्रदेश शासन के अध्यक्ष परम पूज्य ब्रम्हचारी सुबुद्धानंद महाराज ने कहा कि विजयनगर जैसे इलाके में चल समारोह की इतनी भव्यता और दिव्यता के लिए समस्त विजयनगर वासी,आयोजन समिति और शामिल समस्त दुर्गा उत्सव समितियां बधाई की पात्र है, विजयनगर चल समारोह के संरक्षक पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया ने चल समारोह में शामिल होते हुए कहा कि इस जल समारोह में रूद्र युवा सत्संग समिति एसबीआई चौक, जयकारा दुर्गा उत्सव समिति पीएनटी कॉलोनी, नव प्रगति दुर्गा उत्सव समिति तुलसी नगर, महाकाली उत्सव समिति शक्ति भोग, महाकाली उत्सव समिति 41 नंबर स्कीम सहित विजयनगर के आसपास क्षेत्र भोला नगर, आईटीआई, चौधरी बस्ती, जगदंबा कॉलोनी की आकर्षित दुर्गा प्रतिमाएं एवं आकर्षक झांकीयों शामिल है , विजयनगर चल समारोह पिछले 5 वर्षों से अपनी पूरी भव्यता के साथ निकल रहा है और इस वर्ष भी इस गरिमामय आयोजन को समस्त क्षेत्र वासियों एवं समिति सदस्यों के सहयोग से और भव्यता के साथ निकाला जा रहा है, और जगह-जगह मंच लगाकर चल समारोह का स्वागत भी हो रहा है, चल समारोह में विजयनगर क्षेत्र के समस्त पंडित एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ चलना भी सौभाग्य की बात है,
चल समारोह में मुख्य अतिथि परम पूज्य ब्रम्हचारी सुबुद्धानंद महाराज ( निजी सचिव शंकराचार्य एवं अध्यक्ष मठ मंदिर समिति मध्य प्रदेश शासन), विशिष्ट अतिथि पूज्य चैत्यानंद महाराज ( बंगलामुखी मंदिर जबलपुर), कथावाचक पूज्य सुरेंद्र आनंद महाराज एवं पूज्य डॉक्टर सत्येंद्र स्वरुप शास्त्री ( सिद्ध सदन), विजयनगर चल समारोह के संरक्षक पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना, संयोजक जितिन राज,चल समारोह के अध्यक्ष मनीष खरे, अनिमेष चौरसिया, आशुतोष शुक्ला गगन गुप्ता, बसंत ठाकुर सोनू कुकरेले,राजा रैकवार, सौरव मिश्रा,संदीप महेरे, योगेंद्र चौबे, अभिषेक अभिषेक रैकवार, अंकित मिश्रा, रोहित चौधरी, गोलू शिवहरे, मनीष पटेल, प्रियांशु साहू सहित अन्य समितियों के सदस्य शामिल हुए।



