डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

रानी दुर्गावती प्रतिमा के सामने मौन धरना प्रदर्शन आज

डिंडोरी ब्यूरो। जिला मुख्यालय में आज 14 अक्टूबर को रानी दुर्गावती के प्रतिमा के सामने जिला महिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी द्वारा आधे घंटे का मौन धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। जानकारी में महिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संतोषी साहू ने बताया कि महिला अपराधों पर अंकुश लगाने सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे, लगातार महिला अपराध करने के मामले सामने आ रहे हैं। जिससे व्यथित होकर महिला कांग्रेस कमेटी आज बुधवार को जिला मुख्यालय में रानी दुर्गावती के प्रतिमा के सामने आधे घंटे का मौन धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page