कोरोना पॉजिटिव महिला को मानिकपुर गांव लेने पहुंचा स्वास्थ्य अमला

- जिले में लगातार कोरोना के मरीज निकलकर आ रहे सामने।
डिंडोरी ब्यूरो। जिले में लगातार कोरोना के बढ़ते मरीज परेशानी का कारण बने हुए हैं।गौरतलब है कि जिले के लोग ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और ना ही लोगों के चेहरों पर फेस मास्क नजर आ रहे। कोरोना की गाइडलाइंस को पालन करवाने में प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं, जिससे लगातार कोरोना के बढ़ते मरीज चिंता का विषय बना हुआ है। कल मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा के बीपीएम मनोज इटोरिया ने बताया कि मानिकपुर गांव में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।महिला का 3 दिन पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में कोरोना वायरस सैंपल लिया गया था,अब पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य अमले के द्वारा महिला को मानिकपुर गांव से लाकर कोविड सेंटर में शिफ्ट किया गया है, इसी तरह जिले के अन्य ब्लॉकों से भी लगातार कोरोना के मरीज निकल कर सामने आ रहे हैं, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है।



