खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में नगर परिषद पाटन को प्रदेश स्तर पर मिला “प्रथम स्थान”

पाटन नप्र / जबलपुर दर्पण। संभागीय आयुक्त बी.चंद्रशेखर जबलपुर द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में जिले की नगर परिषद पाटन द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान एवं जोनल रैंकिंग में पांचवा स्थान प्राप्त करने पर एवं स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने पर व जनसेवा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ-साथ सी-एम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नीलम चौहान एवं एसबीएम नोडल स्वप्निल जैन को दिनांक 11 नवम्बर 2022 को सम्मानित किया गया। साथ ही विगत दिवसों में प्रभारी मंत्री के द्वारा भी निकाय को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में नगर परिषद पाटन द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान एवं जोनल रैंकिंग में पांचवा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page