जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अपना पर्चम लहराया

जबलपुर दर्पण। स्मॉल वंडर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियो ने ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित टी 10 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अपना पर्चम लहराया, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ जबलपुर के मार्गदर्शन मेंटी 10 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का अयोजन किया गया जिसमे जबलपुर जिले के कई स्कूलों ने हिस्सा लिया, प्रतियोगिता में अंडर 17 और अंडर 14 दोनों वर्गों में शाला के विद्यार्थी अव्वल रहे, शाला के खिलाड़ियों के चौके, छक्को की बौछार को देखकर सारा खेल प्रांगण तालियों की गूंज से गुंजायमान हो गया।दोनो वर्गों के खेल को देख कर दर्शक गण बहुत प्रभावित हुए।शाला के वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक श्री राम किशोर सोनी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने खेल का प्रशिक्षण लिया, शाला की डायरेक्टर श्रीमती पूनम अग्रवाल, प्रिंसिपल श्रीमती संगीता ग्रोवर, वॉइस प्रिंसिपल श्री विलियम डायस, हेड मिस्ट्रेस श्रीमती मोना चौकसे, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्री अनिल रजक ने विद्यार्थियो को बधाई दी एवम उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



